एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी में भाजपा दूसरे नंबर पर आने की लड़ाई लड़ रही है: मायावती

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Feb 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujalaप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती
विज्ञापन

Next Article

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा दूसरे नंबर पर आने की लड़ाई लड़ रही है। सपा और भाजपा आपस में मिले हैं। प्रधानमंत्री इस पर पर्दा नहीं डाल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक बयान में विद्युतीकरण के मामले में सपा के साथ बसपा सरकार को भी कठघरे में खड़ा करने के लिए मोदी की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि  दो चरण के चुनाव से स्पष्ट है कि जनता ने बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

मायावती ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर सफाई भी दी। कहा, लोग षड्यंत्र के तहत सोशल मीडिया पर उनकी नकली या असली आवाज में कट्टरवादिता को लेकर ऐसी बातें प्रचारित कर रहे हैं, जिससे मुस्लिम समाज के लोग गुमराह हों।
विज्ञापन


ऐसा करने वाले यह नहीं बता रहे कि यदि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित बातें कभी कहीं भी, तो किस संदर्भ में कहीं। इससे जाहिर है कि  यह मुस्लिम समाज के  लोगों को गुमराह करने का षड्यंत्र है। मायावती ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मुस्लिम समाज बहकावे में नहीं आएगा।

वीडियो में यह कहती नजर आ रहीं मायावती

मायावती - फोटो : SELF
वीडियो पूर्व के किसी चुनाव के बाद का लगता है। इसमें मायावती यह कहती नजर आ रही हैं, ‘मुस्लिम समाज के लोग उसको ज्यादा लाइक करते हैं जो कट्टरपंथी होता है। वह कट्टरपंथी जो मुसलमान है, उसकी औरत चुनाव न जीत जाए, तो मैंने उसे बोला कि बीजेपी को वोट ट्रांसफर कर दो।

...तो मेरठ के अंदर...मुसलमानों ने तो नहीं किया, वह तो कट्टरपंथी को गया...लेकिन मेरे कहने पर शिड्यूल कास्ट, बैकवर्ड व अपर कास्ट का वोट जो मेरे साथ जुड़ा हुआ था, तो वह बीजेपी को हमने ट्रांसफर करा दिया कि कहीं वह कट्टरपंथी चुनाव न जीत जाए।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें