न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:57 PM IST
अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के लगातार बयानों को लेकर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने अमेठी में आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ मौके पर कहा कि आयुष्मान योजना की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बहुत जरूरत है।
रजा ने कहा कि जिस तरह से राहुल अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं उससे साफ प्रतीत होता है कि वे अगर आयुष्मान भारत योजना का लाभ लें तो उनको जरूर फायदा होगा।
मोहसिन रजा ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पर चोर मचाए शोर वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है।