एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुलायम बोले, मेरा मुकाबला क्या करेंगे मोदी

राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Feb 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी पर तीखा पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मोदी जी, आप हमसे सवाल करते हो, हम आमने-सामने बहस के लिए तैयार हैं। आप क्या बहस करोगे? यूपी-गुजरात में क्या मुकाबला। न आप भीड़ में टिक पाए और न ही विकास में टिकते हैं।

गोंडा में सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली में मुलायम सिंह ने मोदी की मेरठ रैली में किए गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। कहा- मोदी जी, भीड़ में सपा से मुकाबला नहीं कर पाए तो विकास से मुकाबले की बात रहे हो। विकास में कहीं नहीं टिकते हो।
विज्ञापन

आपने 10, हमनें पांच साल में किया विकास

मुलायम सिंह यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने मोदी को उनकी ही जुबान में जवाब देने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि आपने दस साल में विकास किया।

सपा की पांच साल की सरकार में यूपी देश का सबसे विकसित राज्य होगा। हम रोजगार भी देगें, नहीं दे पाए तो बेरोजगारी भत्ता देंगे।

हम कन्या विद्या धन दे रहे हैं, हमने लैपटॉप बांटे, अल्पसंख्यकों लड़कियों की मदद की। मोदी जी, क्या आपने ऐसा किया?

हमने आजादी के बाद दंगा पीडि़तों की सर्वाधिक मदद की। किसान, नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की।

फिर चलाए सवालों के तीर

मुलायम ने कहा कि मोदी साहब, हमसे सवाल करते हो कि किसानों के लिए क्या किया? बताइये, आपने क्या किया? क्या आपने किसानों की सिंचाई मुफ्त की? हमने भूमि विकास बैंक पर किसानों का 1650 करोड़ रुपये कर्जा माफ किए।

मुलायम ने मोदी से पूछा कि क्या आपने कर्जा माफ किया? हमने किसान दुर्घटना बीमा पांच लाख किया, बूढ़े किसानों को पेंशन दे रहे हैं, क्या आपने ये सब किया?

क्या आपने दवाई और पढ़ाई मुफ्त की? हम किडनी, दिल और कैंसर के रोगियों का मुफ्त कर रहे हैं, आप ऐसा कर रहे हैं क्या?

यूपी के लोगों के चेहरे पर खुशी

मुलायम ने कहा कि यूपी की 21 करोड़ आबादी है, गुजरात की छह करोड़। यूपी के 10-12 करोड़ लोग खुश हैं। उनके कपड़े, खाने, मकान की चिंता नहीं है। 50 प्रतिशत को भी सुखी मान लें तो गुजरात का यूपी से क्या मुकाबला।  

भेदभाव तो आपने किया मोदीजी
हमें कहते तो भेदभाव किया। भेदभाव तो आपने किया है। यहां सारे वर्गों के लोग रहते हैं, आपने एक वर्ग की बात की। आपके गृहमंत्री रहे (अमित शाह) आजकल यहीं घूम रहे हैं, उन्होंने मुसलमानों पर जुल्म कराया।

मुजफ्फरनगर हिंसा में 64 लोगों की मौत हुई। हमने दोनों वर्गों के मृतकों के परिवार के एक-एक को सरकारी नौकरी दी, परिजनों को 10-10 लाख दिए।

घरों के नुकसान के लिए दो-दो लाख दिए। 115 करोड़ रुपये पीडि़तों को बांट दिए। गुजरात में आपने क्या किया ? मैं वहां गया था, पीडि़तों का दुख-दर्द सुना था।

दोनों ने सुना मोदी का भाषण

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने मेरठ की रैली में मोदी का भाषण सुना। उन्होंने गोंडा में इसका उल्लेख किया। मुलायम सिंह ने कहा, कल मैने उनका पूरा भाषण सुना, नेताजी कहकर हमसे जवाब मांग रहे थे। अखिलेश ने भाषण सुनने का जिक्र किया।

मुलायम सिंह यादव से मोदी के सवालों का जवाब दिया लेकिन कानून व्यवस्था और बिजली पर नहीं बोले।

महिलाओं ने यूपी में दंगे होने और बहू-बेटियों की सुरक्षा न होने का मुद्दा उठाया था। इसी तरह बिजली पर उन्होंने कहा था कि यूपी में बिजली आना समाचार बनता है।

सीएम अखिलेश ने भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया। गन्ना किसानों की समस्याएं उठाने पर कहा कि गुजरात में जितने चीनी मिल हैं, उतने हमारे तीन-चार जिलों में हैं।

ज्यादा गन्ना उत्पादकता और शुगर रिकवरी के दावे गलत हैं। वहां गन्ना एक साल की फसल है और हमारे यहां छह माह की। समाजवादी सरकार देश की सबसे अच्छी सरकार है।

हम काम में आगे हैं लेकिन प्रचार में पीछे। उन्होंने 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को समायोजित करने तथा समाजवादी पेंशन योजना को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया।

केंद्र सरकार घोटालों-महंगाई की

मुलायम सिंह यादव ने जहां नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला, वहीं कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। मुलायम ने कहा कि लोकसभा के आने वाले सत्र में कांग्रेस सच्चर कमेटी लागू करने या न करने का रुख साफ करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार है।
 
सपा मुखिया ने कहा, देश में लंबे समय त हुकूमत करने वाली यूपीए सरकार ने हिंदुस्तान को महान राष्ट्र बनाने का गांधी जी का सपना चकनाचूर कर दिया। कांग्रेस की नीतियों के चलते देश विकास नहीं कर सका। विदेशों में काला धन जमा हुआ।

महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों की चुनौती सामने है। महंगाई रोकने के लिए डॉ. लोहिया की दाम बांधों नीति पर अमल न करने के लिए सरकार की खिंचाई की। कहा, कि यूपीए सरकार में देश सीमाएं भी सुरक्षित नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें