एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हर रोज तीन लाख लोगों को सफर करवाएगी लखनऊ मेट्रो, जानें- खास बातें

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

लखनऊ मेट्रो के कॉमर्शियल रन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। उम्मीद है कि पहले ही दिन से रोजाना करीब तीन लाख यात्री मेट्रो से अप और डाउन लाइन में सफर कर रहे होंगे। जनता के लिए लखनऊ मेट्रो अपनी सेवाएं बुधवार से शुरू कर रही है। इस बीच सुबह छह से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के आकलन के मुताबिक रोजाना अप और डाउन लाइन यानी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग आने और फिर वापस जाने के लिए अच्छी संख्या में यात्री मिलेंगे। पहले दो महीने तक लखनऊ मेट्रो करीब 1.5 लाख यात्री एक तरफ से मिलने की उम्मीद कर रही है। इन यात्रियों के लिए लखनऊ मेट्रो करीब 16 घंटे अपनी सेवाएं देगी।

मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना करीब 135 राउंड (ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग आना और फिर वापस जाना) मेट्रो ट्रेन के होने हैं। एक बार में ट्रेन में औसत रूप से 1100 यात्रियों (क्षमता 1310, चार कोच की ट्रेन में) के सफर करने की संभावना है।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो अभी नार्थ-साउथ कारीडोर के प्राथमिकता सेक्शन (ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग, 8.6 किमी) पर चलनी है। इसमें अप और डाउन लाइन पर इसके लिए पांच ट्रेन एक साथ चलाई जाएंगी। एक ट्रेन को रिजर्व रखा गया है, जिससे कोई तकनीकी खामी आने पर यात्रियों को बदस्तूर सेवा दी जा सके।

लखनऊ मेट्रो: फैक्ट फाइल

- सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालन
- 1310 यात्रियों की सवारी के लिए जगह
- 186 बैठकर कर पाएंगे अपनी यात्रा

- दिव्यांगों के लिए लांग स्टॉप ड्यूरेशन बटन
- सभी कोच में आठ चौड़े दरवाजे
- पांच ट्रेनों में कराई जाएगी यात्रा
- हर सात मिनट पर आएगी अगली ट्रेन

रविवार को भी हुआ मेट्रो का ट्रायल
लखनऊ मेट्रो के मंगलवार से कॉमर्शियल रन शुरू होने से पहले रविवार को एक बार फिर ट्रेन चलाकर देखी गई। खुद एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव इस ट्रायल के दौरान मौजूद रहे। यह ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच रहा।

इस पर लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव कहते हैं कि लखनऊ मेट्रो के चलने को लेकर लोगों में उत्सुकता है। ऐसे में यात्रियों की संख्या काफी रहने वाली है। ऐसे में फ्रीक्वेंसी को सात मिनट रखा गया है। पहले दो महीने तक ट्रेनों में भीड़ रहने की उम्मीद है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें