एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टीईटी के विरोध में शिक्षामित्र करेंगे अनशन

टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिक्षामित्र प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक बनने के लिए टीईटी लागू करने की तैयारी के विरोध में आ गए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति 25 दिसंबर से क्रमिक अनशन शुरू करेगा। यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने दी है।

पढ़ें- शिक्षा मित्रों ने दी अखिलेश सरकार को धमकी

उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के लिए सपा ने शिक्षामित्रों को धोखा दिया। सपा ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण पूरा करते ही शिक्षक बना दिया जाएगा।

पढ़ें- शिक्षा मित्रों के मानदेय पर नहीं बनी बात

पहले चरण में 60 हजार शिक्षामित्र प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, लेकिन शिक्षक बनाने के संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री गलत बयानी कर रहे हैं। शिक्षामित्रों को बहकावे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें