डौंडिया खेड़ा से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने पैक कर दिया तो भविष्यवाणी करने वाले संत शोभन सरकार खुद ही खजाना खोदने चले गए।
खबर मिल रही है अपने ऊपर उठ रहे संदेहास्पद सवालों से खिन्न संत शोभन गुरुवार को अचानक एक जेसीबी मशीन लेकर सोने की खुदाई करने पहुंच गए।
उनके साथ, समर्थकों का हुजूम भी था। इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दे दी।
पढ़ें-एक ख्वाब की खुदाई: कहानी पूरी फिल्मी है...
कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। इस पर बाबा के समर्थक लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। हालांकि, काफी मान-मानौव्वल करने के बाद पुलिस ने शोभन सरकार को वापस उनके आश्रम भेज दिया।
गौरतलब है कि शोभन सरकार ने करीब एक महीने पहले एक सनसनीखेज स्वप्न का खुलासा करते हुए दावा किया था कि डौंडियाखेड़ा में राजा राव राम बख्श सिंह के किले के नीचे 1000 टन सोना गड़ा है।
डौंडियाखेड़ा से उठा एएसआई व पीएसी का बोरिया-बिस्तर
इसके बाद, करीब 25 दिन की खुदाई के बावजूद कुछ हासिल नहीं हुआ, और आखिरकार खिसियाए संत शोभन गुरुवार को खुद किले पर खुदाई करने पहुंच गए।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां