एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बालू खनन में जारी रहेगी ई-टेंडरिंग, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के पक्ष में दिया फैसला

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Nov 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बालू खनन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए ई-टेंडरिंग को जारी रखने की सशर्त अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि यूपी में सत्ता में आते ही भाजपा ने ई-टेंडिरिंग से खनन पट्टे जारी करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अक्टूबर से खनन के पट्टे मिलने वाले थे लेकिन एनजीटी ने 22 सितंबर को इस पर रोक लगा दी थी। जिसके खिलाफ योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

सरकार का कहना था कि ई-टेडिरिंग प्रक्रिया पारदर्शी है और खनन को लेकर सरकार ने पारदर्शी मानक बनाए है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। हालांकि, यह भी कहा कि ई-टेंडरिंग का भविष्य एनजीटी के आखिरी फैसले पर ही निर्भर करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें