एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

UP Big News: कानपुर में रोने वाला पत्थर, महिला दरोगा से ससुर ने किया दुष्कर्म; पुल टूटने से छह मजदूरों की मौत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 29 May 2026 05:44 PM IST

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के दौरान थाने के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

'ससुर ने मुझसे दुष्कर्म किया', ये कहकर महिला दरोगा का थाने के बाहर हंगामा

लखनऊ में महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मगर, पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर महिला दरोगा बृहस्पतिवार को मायके वालों और किसान यूनियन के साथ थाने पहुंची। दो घंटे तक हंगामा किया। इस पर पुलिस ने उनकी तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, ससुर ने भी बहू पर केस दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद

सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( सी बी एस ई ) द्वारा 2025-26 की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुरू की गई नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर पक्षकारों- केंद्र सरकार, सीबीएसई, परीक्षा नियंत्रक और उत्तर प्रदेश सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर

कानपुर का मानसून मंदिर - फोटो : amar ujala

‘जब रोता है पत्थर, तब बरसते हैं इंद्रदेव’

क्या आप एक ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं जिसके सामने आधुनिक विज्ञान, बड़े-बड़े सुपर कंप्यूटर और मौसम वैज्ञानिकों की अत्याधुनिक भविष्यवाणियां भी घुटने टेक देती हैं? एक ऐसा मंदिर, जो आसमान में काले बादलों का नामोनिशान छाने से कई दिन पहले ही यह बता देता है कि इस वर्ष देश में मानसून का मिजाज कैसा रहेगा! पढ़ें पूरी खबर

शादी के 25 दिन बाद पति ने दी जान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शादी के 26वें दिन पति ने दी जान, शाम में पत्नी ने की ऐसी हरकत, जो युवक से न हुई बर्दाश्त

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 25 दिन बाद पति से कहासुनी होने पर नवविवाहिता ने ऐसे कड़वे शब्दों का प्रयोग किया, जिन्हें पति बर्दाश्त नहीं कर सका और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा - फोटो : amar ujala

बेतवा पर बन रहा पुल ढहा, छह मजूदरों की मौत

हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें