एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, परिचय पत्र तक नहीं लिए कॉलेजों ने

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Mar 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

Next Article

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रहीं हैं। विभागीय दावों के इतर अव्यवस्था का आलम यह है कि अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा कॉलेजों ने परीक्षा की ड्यूटी में लगाए जाने वाले शिक्षकों के परिचय पत्र शिक्षा भवन से नहीं उठाए हैं। वहीं विद्यालयों ने अभी तक अपने शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 16 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा के लिए 1,02,661 छात्र पंजीकृत हैं। वहीं कुल 4973 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षकों के रूप में लगाई गई है।

परीक्षा शुरू होने में महज एक दिन का समय बाकी है, लेकिन तैयारियां आधी-अधूरी ही हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा कॉलेजों ने कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र शिक्षा भवन से नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को तमाम कॉलेज अपने परिचय पत्र लेने पहुंचे थे। वहीं कुछ कॉलेजों के शिक्षकों के परिचय पत्र अभी तक बनाए जा रहे हैं। परिचय पत्र हाथ में नहीं होने की वजह से विद्यालयों ने अपने शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया है। जिस वजह से दूसरे परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है।

परीक्षा सम्पन्न कराने में होगी शिक्षकों की भारी कमी

- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं अभी तक कॉलेज प्रवेश पत्र, प्रश्न पत्र और कॉपियां लेने के लिए शिक्षा भवन व संकलन केंद्र पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि जब आधे से ज्यादा शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है तो परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए विभाग को शिक्षकों की भारी कमी खलेगी।

11 अति तो 28 संवेदनशील
जिले में 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 11 अतिसंवेदनशील और 28 संवेदनशील हैं। अतिसंवेदनशील पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की भी तैनाती रहेगी।

इसके अलावा दोनों वर्गों के केंद्रों पर 39 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के औचक निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर 8 सचल दस्ते बनाए गए हैं।

परीक्षा में नकल कराए जाने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शिक्षा भवन में कंट्रोल रूम स्थपित कर दिया गया है। जिसका नंबर 0522-2254479 है। इसपर संपर्क कर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी और ली जा सकती है।

संकलन केंद्र पर कर्मचारियों की कमी

- फोटो : अमर उजाला
जुबिली इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्रों का संकलन केंद्र बनाया गया है। वहीं परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी यहीं पर जमा की जाएगी। इस काम के लिए कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को लगाया गया है। लेकिन शिक्षकों को दूसरे काम में लगाए जाने से यहां पर व्यवस्था संभालने वालों की कमी हो गई है।

इसको लेकर प्रधानाचार्य डॉ. आरपी मिश्र ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि मानदेय के लिए की जाने वाली जांच में उनके शिक्षकों को लगा दिया गया है। इससे संकलन केंद्र का कार्य प्रभावित हो गया है। इससे व्यवस्था चरमरा सकती है।

परीक्षार्थियों की संख्या--हाईस्कूल--बालक--बालिका--योग
संस्थागत--28595--27918--56513
व्यक्तिगत--1020--374--1394
कुल--57907

इंटर--बालक--बालिका--योग
संस्थागत--20503--22425--42928
व्यक्तिगत--1000--826--1826
कुल--44754
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें