एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांग्रेस व टुकड़े-टुकड़े गैंग के लिए काम कर रहीं प्रदर्शन करने वाली महिलाएं: वसीम रिजवी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर कांग्रेस व टुकड़े-टुकड़े गैंग के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवी ने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। जिस पर कुछ सुन्नी महिलाएं अवैध रूप से कब्जा कर प्रदर्शन कर रही हैं। जमीन का मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है।

उन महिलाओं को अगर प्रदर्शन करना है तो धरनास्थल पर करें या फिर टीले वाली मस्जिद पर बनी अवैध मस्जिद पर करें। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अपनी जमीन पर ऐसे किसी भी धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रशासक लखनऊ के जिलाधिकारी हैं। बोर्ड की तरफ से जिलाधिकारी को जमीन खाली करवाने का निर्देश पत्र लिखकर दे दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना ठाकुरगंज में तहरीर भी दी गई है।

लखनऊ जिलाधिकारी को ये लिखा पत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें