एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को जेल, सावधान रहें ताकि आप भी न फंस जाएं

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Aug 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन

Next Article

कानपुर में व्हाट्सएप ग्रुप में एक समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ग्रुप एडमिन अनुराग मिश्रा और टिप्पणी करने के आरोपी यशोदा नगर निवासी हिमांशु कुमार को नौबस्ता पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत मंगलवार को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मछरिया में भीड़ ने हंगामा किया था। पुलिस ने हंगामे के बाद हिमांशु और अनुराग मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वो मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिससे टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन

दोनों ओर से चल रही थी चैटिंग

डेमो प‌िक
पुलिस का कहना है कि हिमांशु ने भी शिकायत करने वाले मछरिया निवासी मुख्तार हुसैन पर व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

उसने पुलिस को बताया कि दोनों ओर से चैटिंग चल रही थी। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें