एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तलाक नहीं दिया तो पत्नी पर ब्लेड से किया हमला

टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तलाक नहीं देने पर पत्नी को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गई। घायल को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की एनसीआर दर्ज की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी का निकाह चार साल पहले क्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासी युवक से हुआ था। उनकी एक बेटी का जन्म हुआ। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति दहेज की मांग करता था।

ये भी पढ़ें- बीवी को शादी के तीन महीने बाद दिया तलाक, 15 महीने बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन


पिछले दिनों बीस हजार रुपये भी किसी तरह इंतजाम करके दिए थे। आरोप है कि दहेज की मांग फिर शुरू हो गई। तलाक देने की धमकी दी जाने लगी। इसे लेकर शनिवार को विवाद के चलते पति ने ब्लेड से हमला कर दिया।

आरोप है कि पति ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। किसी तरह मायके पहुंची। उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने शहजादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। 

ये भी पढ़ें- प्रेमिका के साथ पकड़ा गया शिक्षक, दोनों की शर्मनाक हालत देख पत्नी ने सिखाया सबक

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को जो तहरीर दी है उसमें तलाक का कोई जिक्र नहीं किया गया है। मारपीट की बात लिखी थी, जिसके आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें