क्या आप कभी किडनैप हुए हैं? कैस महसूस होता होगा किडनैपिंग के दौरान। अगर आप भी ये महसूस करना चाहते हैं तो एक कंपनी आपको ये सेवा देने के लिए तैयार है।
डैट्रोइट प्रांत में एक कंपनी लोगों को किडनैपिंग का थ्रिलिंग भरा अनुभव कराने के लिए सर्विस दे रही है। कंपनी का दावा है कि जो लोग किडनैपिंग का अनुभव करना चाहते हैं वो लोग पैसे देकर किडनैप हो सकते है।
कंपनी का दावा है कि किडनैप होने वाले लोगों को ठीक वैसा ही अनुभव होगा जैसा असल किडनैपिंग में होता है।
कंपनी का नाम है एक्सट्रीम किडनैपिंग और आजकल कंपनी के प्रतिनिधि कस्टमर खोज रहे हैं। कंपनी के मालिक एडम ठिक का कहना है कि रोजमर्रा की एक जैसी जिंदगी में लोग बोर हो रहे हैं। वो कुछ रोमांच, रहस्य, थ्रिल चाहते हैं।
एडम का कहना है कि कंपनी कस्टमर को किडनैप करेगी और कस्टमर को किडनैपिंग के दौरान ठीक वैसा ही महसूस होगा जैसा असल में किडनैपिंग के पी़ड़ित को होता है।
एडम ने कहा कि अगर कस्टमर को ऐसा न लगे कि वो किडनैप हो गया है और उसकी जिंदगी खतरे में है तो समझिए कि कंपनी का काम ठीक नहीं है। ऐसे में रोमांच और थ्रिल न आने पर कस्मटर अपने पैसे वापस मांग सकता है। लेकिन एडम को यकीन है कि ऐसा नहीं होगा।
पिछले दिनों एक नामी लेखक ड्रियू मेगरे ने कंपनी की सेवाएं ली और रात भर चंगुल में रहने का सौदा किया। एक फिल्मी अंदाज में ड्रियू का अपहरण कर लिया गया। उसके हाथ बांध दिए गए, मुंह में कपड़ा ठूंस कर टेप लगा दी गई। रात भर शिकार को जगाए रखा गया, उसे तमाचे मारे जाते रहे और सिर पर स्टेनगन के बट से प्रहार भी किया गया।
अगले दिन ड्रियू कंपनी की सेवा से काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपनी किताब में इस किडनैपिंग का जिक्र किया और एक्सट्रीम किडनैपिंग का बिजनेस चल निकला।