एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्लू फिल्में भी बनवाता था नारायण साईं

अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खुद को साधक बताने वाले नारायण साईं के कुकर्मों की सूची बढ़ती ही जा रही है। रेप मामले में भगोड़ा घोषित हो चुके नारायण साईं के संबंध में एक और खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत सेशन कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आया है कि नारायण साईं लड़कियों की ब्लू फिल्म भी बनवाता था।

साईं के करीबी हनुमान उर्फ कौशल ठाकुर की शनिवार को अग्रिम जमानत याचिका पर फैसले के दौरान यह तथ्य सामने आया।

पढ़ें: आसाराम की सीडी बंटने से फैली सनसनी

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने नारायण साईं के साथ कई साल तक रहने वाले दो गवाहों की गवाही के आधार पर अपनी दलील पेश की। वकील ने बताया कि हनुमान और मोनिका साईं के लिए लड़कियों का इंतजाम करते थे।

गवाहों के मुताबिक साईं जब सत्संग के लिए जाता था और वहां रात को रुकता था तो हनुमान और मोनिका लड़की को बहकाकर पहले से तैयार रखते थे और नारायण साईं के पास ले जाते थे। फिर जब नारायण साईं छेड़छाड़ करता था तब हनुमान उसकी ब्लू फिल्म बनाता था।
विज्ञापन


पढ़ें: चकमा देकर हेलीकॉप्टर से भागा नारायण साईं!

गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने माना कि हनुमान सिर्फ नारायण साईं का नौकर हीं नहीं था, बल्कि उससे ज्यादा था। अदालत ने हनुमान की जमानत याचिक खारिज कर दी।

छह अक्तूबर से फरार
नारायण साईं रेप मामले में आरोपी है और फरार चल रहा है। सूरत की दो सगी बहनों ने साईं और आसाराम पर रेप व यौना उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस साईं की तलाश में है और वह छह अक्तूबर से फरार है।

साईं को भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है और सूरत पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की है।

पढ़ें: साईं की कुकर्म कथा, पत्नी की जुबानी

साईं के हिमाचल में होने के संकेत
आसाराम के पुत्र नारायण साईं के हिमाचल में छिपने की आशंका जताई जा रही है। आसाराम के कुंजा मतरालियों आश्रम की दवा इकाई व प्रिंटिंग प्रेस के आसपास 24 घंटे पुलिस नजर रखे हुए है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के अंबाला में आरोपी नारायण साईं को दो दिन पूर्व देखा गया। उसके हिमाचल में प्रवेश होने की आशंका जताई जा रही है।

डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा व थाना प्रभारी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि नारायण साईं के हिमाचल में छिपने की आशंका है। इसके बाद पांवटा में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

आईजी लॉ एंड ऑर्डर एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में पहले से ही अलर्ट जारी है, जो नारायण साईं की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें