यूरोप के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी हल्की डिवाइस बनाई है जो 20 मीटर दूर से भी विस्फोटक की हल्की मात्रा को भी पहचान लेगी। आने वाले समय में बम धमाकों की पड़ताल के लिए यह मशीन बहुत मददगार साबित हो सकती है।
यह मशीन एक छोटी सी पहिएनुमा गाड़ी पर फिट रहेगी जिसकी सहायता से इसे कहीं भी घुमाकर विस्फोटक की खोज की जा सकेगी।
यह मशीन इतनी ताकतवर होगी कि एक मिलिग्राम तक के विस्फोटक को भी खोज सकेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक कोई भी कंपनी या रिसर्च टीम इतनी संवेदनशील मशीन नहीं बना सका है।
इस मशीन में लेजर फिट हैं जो विस्फोटक सामग्री के अणुओं और परमाणुओं की खोजेगी और स्क्रीन पर इसकी जानकारी देगी।
स्पेन के लीड रिसर्चर अलबर्टो काल्वो का कहना है कि,"20 मीटर की दूरी से विस्फोटक को पहचानने वाली मशीन सिक्योरिटी को मजबूत करेगी। इस मशीन से होने वाली जांच पड़ताल में आमजन को अपेक्षाकृत असुविधाएं भी कम होंगी।"
इस मशीन की टेस्टिंग लैब, घरों के बाहर, सड़कों पर अगल-अलग मौसम और तापमान में सफलता पूर्वक किया जा चुका है।