माइक्रोसॉफ्ट 'सरफेस' टैबलेट को दो मॉडल में उपलब्ध कराएगी। पहला मॉडल विंडोज आरटी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जबकि दूसरा मॉडल विंडोज 8 प्रो पर चलेगा। सरफेस का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होना काफी बड़ी उपलब्धि है। विंडोज पर दुनिया के करीब 90 फीसदी कंप्यूटर चलते हैं। इसके चलते यह टैबलेट होकर भी कंप्यूटर की तरह प्रोफेशनल कामकाज निपटा सकता है। इसमें एक खास बात यह है कि यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को भी सपोर्ट करेगा।
और पढ़ें