रेल की केंटीन का खाना खराब हो, कम गुणवत्ता हो या भी खाना माप से कम हो तो यात्री ऑल इंडिया लेवल पर 132 या फिर मोबाइल 09717630982 पर एसएमएस कर शिकायत दर्ज करा सकता है। इस नंबर पर आपातकाल में डॉक्टर की सुविधा भी मंगाई जा सकती है।
और पढ़ें
शताब्दी और राजधानी में सफर कर रहे हैं तो खराब खाने की शिकायत कैंटीन में रखी शिकायत पुस्तिका में दर्ज कराई जा सकती है। कैंटीन के वैंडर से पुस्तिका मांगिए और शिकायत लिखिए। इसके बदले में कैंटीन वैंडर आपको शिकायत की रसीद भी देगा।