एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

3 दिन की मासूम के साथ उसकी अपनी मां ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर खून खौल उठेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Tue, 03 Jul 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची को छोड़ा

Next Article

3 दिन हुए थे दुनिया में आए, कि अपनी ही मां ने इस मासूम के साथ ऐसी हरकत कर दी, जानकर खून खौल जाएगा। भला अपने अंश के साथ कोई ऐसे कैसे कर सकता है। मासूम का रो-रोकर बुरा हाल था। वो तो नजर पड़ गई और बचा लिया गया, वरना जान चली जाती।
विज्ञापन

2 of 5
बच्ची को छोड़ा
मामला हरियाणा के पंचकूला का है। करीब तीन दिन की एक मासूम बच्ची को कोई सेक्टर-15 के शिशु गृह के पालने में छोड़ गया। पालने में बच्ची के होने की जानकारी जैसे ही शिशु गृह के कर्मचारियों को मिली, उन्होंने तुरंत नवजात बच्ची को उठाया और गले से लगाकर पुचकारा।
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची को छोड़ा
बच्ची को जब देखा गया तो वह रो-रोकर बेहाल थी। ऐसा लग रहा था कि बच्ची काफी भूखी है तो कर्मचारियों ने उसे तुरंत दूध पिलाया। साथ ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट को दिखाया गया।

4 of 5
बच्ची को छोड़ा
पंचकूला सेक्टर-6 जनरल अस्पताल के डॉक्टर अमित ने बताया कि बच्ची का वजन करीब ढाई किलोग्राम है और वह स्वस्थ है। फिलहाल उसे एसएनसीयू वार्ड में एडमिट कर लिया गया है और पूरी हिस्ट्री इन्वेस्टिगेशन के बाद ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्ची को छोड़ा
वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सवाल ये उठता है कि बच्ची को उसकी मां खुद छोड़कर गई या कोई परिजन यहां छोड़ गया, पर जो भी छोड़कर गया वो बेहद निष्ठुर था। उसने इतना तक नहीं सोचा कि अगर बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो क्या होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें