सोमवार को संदीप पाटिल की अगुवाई वाली भारतीय सेलेक्शन कमेटी ने 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन को उनकी खराब फॉर्म के बावजूद टीम में जगह दी गई। हालांकि स्टुअर्ट बिन्नी और शार्दुल ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
विज्ञापन
टीम में चुन तो लिए गए रोहित, मगर खेलेंगे कहां?
2 of 8
गौतम गंभीर
- फोटो : getty
दलीप ट्रॉफी में शानदार फॉर्म दिखाने वाले गौतम गंभीर को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। खराब फॉर्म के बावजूद धवन और रोहित का टीम में चुने जाने पर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही।
विज्ञापन
टीम में चुन तो लिए गए रोहित, मगर खेलेंगे कहां?
3 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : Getty
अब बड़ा सवाल यह है कि धवन अगर अंतिम एकादश में शामिल होते है, तो वो बतौर ओपनर ही खेलेंगे, लेकिन रोहित शर्मा के अंतिम ग्यारह में खेलने पर बड़ा सवाल है। फॉर्म और स्लॉट दोनों के लिहाज से रोहित शर्मा अंतिम ग्यारह में शामिल होने के दावेदार नहीं हैं।
टीम में चुन तो लिए गए रोहित, मगर खेलेंगे कहां?
4 of 8
लोकेश राहुल
- फोटो : PTI
रोहित यदि ओपनिंग करते हैं, तो वह मुरली विजय, लोकेश राहुल या शिखर धवन में से एक की जगह लेंगे। लेकिन ओपनर की पोजीशन पर उनकी दावेदारी इतनी मजबूत नहीं बनती। सीमित ओवरों की क्रिकेट के हीरो रोहित अब तक टेस्ट क्रिकेट में अपना सिक्का नहीं जमा पाए हैं।
विज्ञापन
टीम में चुन तो लिए गए रोहित, मगर खेलेंगे कहां?
5 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : Getty
मुरली विजय तकनीक और टाइमिंग के हिसाब से भारतीय पिचों पर काफी असरदार बल्लेबाज हैं। उनका बाहर बैठना मुश्किल हैं। दूसरी तरफ केएल राहुल ने टी-20 और टेस्ट दोनों में अपनी फॉर्म और तकनीक का लोहा मनवाया। उन्हें टीम में शामिल न करना बड़ी गलती साबित हो सकती है।
विज्ञापन
टीम में चुन तो लिए गए रोहित, मगर खेलेंगे कहां?
6 of 8
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : getty
जहां तक बात शिखर धवन की है, तो उन्हें सिर्फ इसलिए मौका मिल सकता है कि वो एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। धवन के अलावा टीम में इकलौते खब्बू खिलाड़ी रविंद्र जडेजा हैं। रोहित को बतौर ओपनर चुनना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
टीम में चुन तो लिए गए रोहित, मगर खेलेंगे कहां?
7 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
मिडल ऑर्डर में विराट कोहली का नंबर 4 और अजिंक्य रहाणे नंबर 5 पर तय हैं। दोनों का स्थान सील है। चेतेश्वर पुजारा ने भी दलीप ट्रॉफी में दो बड़ी पारियां खेल कर नंबर 3 के लिए अपना दावा ठोंक दिया है। पुजारा का टीम से बाहर रहना बेहद मुश्किल है।
रोहित शर्मा के लिए जगह तब बनती है, जब या भारत अश्विन समेत 4 गेंदबाज खिलाए या फिर लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करें। मगर इस बात की संभावना बेहद कम है क्योंकि साहा एक खालिस विकेटकीपर हैं और अश्विन टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं।