लॉकडाउन के दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फंसे हुए लोग बसों और ट्रकों से मंगलवार को भी गोरखपुर पहुंचे। बाहर से आ रहे लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रहने की सलाह दी जा रही है। इन लोगों को अपने-अपने घरों तक जाने के लिए कोई यातायात सुविधा नहीं मिली तो नौसड़ चौराहे से लोग पैदल ही रवाना हो गए। इस दौरान सामाजिक दूरी का फैसला तार-तार होते हुए दिखाई पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
सभी फोटोज- राजेश कुमार, आनंद चौधरी अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
2 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान फंसे लोग पलायन के लिए नौसड़ चौराहे से रेलवे स्टेशन जाते। यह तस्वीर आठ बजे की है।
विज्ञापन
3 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
विष्णुपुरम बशारतपुर में छठ पूजा में सुबह का अर्घ देती व्रती महिला। यह तस्वीर आठ बजकर दस मिनट की है।
4 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ते नजर आ रही है। नौसड़ चौराहे पर लगा ट्रैफिक जाम। यह तस्वीर साढ़े आठ बजे की है।
विज्ञापन
5 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कालेसर गीडा के पास से कुछ इस तरह से जाते यात्री। यह तस्वीर नौ बजे की है।
विज्ञापन
6 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बस स्टेशन पर राजस्थान सेवा समिति द्वारा यात्रियों में टोस्ट का वितरण किया गया। यह तस्वीर दस बजे की है।
विज्ञापन
7 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को रेलवे बस स्टेशन के सामने से बिहार बॉर्डर पर भेजने के लिए बसों में बैठाया गया। यह तस्वीर दस बजकर बीस मिनट की है।
8 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा सख्ती करते हुए शहर के सभी मुख्य सड़कों को सील करने के बावजूद भी कुछ लोग बेवजह सड़क पर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस पाण्डेय हाता में इन लोगों को बीच सड़क पर बैठा रखी है। यह तस्वीर ग्यारह बजे की है।
9 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला अस्पताल के एस आई सी के आदेश पर स्टोर रूम में बनाया जा रहा मास्क। यह तस्वीर बारह बजे की है।
10 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान खजनी में सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था को देखते हुए रेखा खींचती पुलिस। यह तस्वीर साढ़े बारह बजे की है।
11 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
सिंकरीगंज थाना क्षेत्र के पीआरवी असहाय को अन्न की सहायता देकर मानवता का मिशाल कायम किया। यह तस्वीर एक बजे की है।
12 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन द्वारा नेपाल क्लब में बनवाया जा रहा है राशन का पैकेट। यह तस्वीर दो बजे की है।
13 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान ऑपरेशन सहयोग के तहत पीएसी सेनानायक के द्वारा बिछिया में 600 लोगों को भोजन का पैकेट दिया गया। यह तस्वीर दो बजकर बीस मिनट की है।
14 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा खोराबार के जंगल चवरी एवं जंगल सीकरी प्राथमिक विद्यालय पर बाहर से आए मजदूरों से मिलकर निर्देशित किया गया। यह तस्वीर तीन बजे की है।
15 of 16
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
हरिप्रसाद गोपीकृष्ण सर्राफ एवं बाल जागृति सेवा संस्थान के द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों में 200 पैकेट भोजन वितरित किया गया। यह तस्वीर चार बजे की है।