एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Bakrid 2026 Date: भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जानिए तारीख और चांद का समय

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 26 May 2026 11:18 AM IST

सार

Eid Ul Adha 2026: भारत में बकरीद यानी ईद-अल-अजहा 2026 का त्योहार 28 मई 2026, गुरुवार को मनाया जा सकता है। हालांकि इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होगी। इस दिन कई राज्यों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
बकरीद कब मनाई जा रही है - फोटो : AI

Next Article

और पढ़ें

Bakrid Chand Kab Dikhega: भारत समेत दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लिए बकरीद यानी ईद-अल-अजहा सबसे खास इस्लामिक त्योहारों में से एक माना जाता है। इस पर्व को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है, जो हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। हर साल यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है।

अब लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि बकरीद 2026 भारत में कब मनाई जाएगी, चांद कब नजर आएगा और क्या इस दिन सरकारी छुट्टी रहेगी? सोशल मीडिया और गूगल पर भी बकरीद कब है, बकरीद का चांद कब दिखेगा और ईद अल अजहा की छुट्टी है या नहीं जैसे सवाल तेजी से सर्च किए जा रहे हैं।

इस बार नौतपा और गर्मी के मौसम के बीच आने वाली बकरीद को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। माना जा रहा है कि भारत में बकरीद 28 मई 2026 को मनाई जा सकती है, हालांकि अंतिम फैसला चांद दिखने पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं बकरीद 2026 की संभावित तारीख, नमाज का समय, छुट्टी और इस त्योहार से जुड़ी जरूरी बातें।

 

विज्ञापन

2 of 6
बकरीद कब है - फोटो : ai

भारत में बकरीद 2026 कब है?
 

  • भारत में बकरीद 28 मई 2026 को मनाए जाने की संभावना है।

  • यह तारीख इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तय होती है।

  • अलग-अलग देशों में चांद दिखने के आधार पर तारीख बदल सकती है।

  • अंतिम घोषणा चांद कमेटी द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

3 of 6
बकरीद 2026 - फोटो : adobe stock

बकरीद का चांद कब दिखेगा?
 

  • जिलहिज्जा महीने का चांद 27 मई 2026 के आसपास नजर आ सकता है।

  • चांद दिखने के बाद ही बकरीद की आधिकारिक तारीख तय होगी।

  • भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में चांद देखने की अलग परंपरा है।

  • मौसम साफ रहने पर चांद आसानी से दिख सकता है।

4 of 6
bank holiday - फोटो : Adobe Stock

क्या बकरीद पर बैंक बंद रहेंगे?
 

  • बकरीद भारत में प्रमुख सरकारी छुट्टियों में शामिल है।

  • स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रह सकते हैं।

  • कई निजी कंपनियां भी इस दिन छुट्टी देती हैं।

  • छुट्टी की आधिकारिक लिस्ट राज्य सरकारें जारी करेंगी।

विज्ञापन

5 of 6
बकरीद - फोटो : Adobe Stock

बकरीद क्यों मनाई जाती है?
 

  • यह त्योहार कुर्बानी और त्याग का प्रतीक माना जाता है।

  • इस दिन मुस्लिम समुदाय नमाज अदा करता है।

  • जरूरतमंदों में मांस और भोजन बांटा जाता है।

  • ईद-अल-अजहा भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बकरीद कैसे मनाई जाती है? - फोटो : Adobe stock

बकरीद पर क्या खास होता है?
 

  • सुबह ईदगाह में विशेष नमाज पढ़ी जाती है।

  • लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।

  • घरों में बिरयानी, सेवइयां और कई खास पकवान बनते हैं।

  • सोशल मीडिया पर भी ईद की मुबारकबाद और कोट्स ट्रेंड करते हैं।


बकरीद और ईद-अल-अजहा में क्या अंतर है?

दोनों एक ही त्योहार के अलग नाम हैं। बकरीद को ही ईद अल अजहा कहा जाता है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें