राजनीति में नेता के कपड़ों की बहुत व्याख्या होती है। विश्लेषक और राजनीति जानकार खास मौके पर पहने गए कपड़ों के रंगों तक की समीक्षा करते हैं। प्रियंका गांधी पूरी तरह से तो राजनीति में नहीं हैं लेकिन उनके कपड़ों की भी समीक्षा होती रही है।
विज्ञापन
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
2 of 10
प्रियंका गांधी के साड़ी पहनने की स्टाईल हमेशा से ही चर्चा में रही है। उनमें इंदिरा की छवि देखने वाले प्रियंका के कपडों में भी इंदिरा की छवि देखते हैं।
विज्ञापन
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
3 of 10
प्रियंका गांधी जब भी अमेठी आती हैं उनके कपड़ों का स्टाईल लगभग वैसा ही होता है जैसे उनकी दादी इंदिरा का रहा है। साड़ी के चयन के अलावा प्रियंका फुल स्लीव के ब्लाउज पहनती हैं।
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
4 of 10
ग्राउंड लेवल पर प्रियंका अमेठी और रायबरेली के अलावा और किसी जगह पर नहीं गई हैं। अमेठी और रायबरेली में प्रियंका गांधी जब-जब आई हैं उनका गेटअप एक जैसा ही रहा है।
विज्ञापन
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
5 of 10
अमेठी और रायबरेली के इन दौरों में प्रियंका के चप्पल पर भी गौर किया गया है। प्रियंका कभी भी किसी भी दौरे पर हील की चप्पल पहनकर नहीं आती रही हैं। उनकी चप्पल पूरी तरह से फ्लैट होती हैं। कई बार वह बिल्कुल सपाट कोल्हापुरी चप्पल पहने हुई दिखती हैं।
विज्ञापन
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
6 of 10
अमेठी में आने पर प्रियंका के कपड़े हमेशा एक जैसे होते हैं इसके पीछे यह माना जाता है कि प्रियंका को लोगों से मिलना जुलना होता है इसलिए वह इस तरह के कपडों का चुनाव करती हैं। जबकि दिल्ली में इसके उलट होता है
विज्ञापन
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
7 of 10
अमेठी और रायबरेली के उलट प्रियंका गांधी जब भी दिल्ली में दिखी हैं उनके कपड़े, चलने का स्टाईल और सैंडल पूरी तरह से बदली हुई मिली हैं।
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
8 of 10
दिल्ली में प्रियंका गांधी सामान्य तौर अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर ही रखती हैं। विशेष आयोजनों में ही वह नजर आती हैं। दिल्ली में रहकर प्रियंका गांधी की जो तस्वीरें मीडिया में आती रही हैं उनमें ज्यादातर में उनके पति राबर्ट वाड्रा उनके साथ हैं।
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
9 of 10
चुनाव के समय वोटिंग के लिए प्रियंका का निकलना हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। वह वोटिंग के लिए जब भी निकली हैं उनके ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हमेशा हुई है।
रायबरेली आते ही बदल जाते रहे हैं प्रियंका गांधी के कपड़े
10 of 10
दिल्ली में प्रियंका ज्यादातर जींस में ही नजर आती हैं। जींस के साथ वह टॉप में दिखी हैं। कई मौकों पर प्रियंका ने मिक्स एंड मैच ड्रेस पहनी हुई। उस ड्रेस में भारतीयता का पुट होने के साथ वेस्टर्न की भी झलक दिखती है।