सीतापुर जिले के संदना में पत्नी से हुए विवाद से तिलमिलाए एक शराबी पिता ने गुरुवार रात 20 दिन के मासूम को आरी से काट डाला। शव के कई टुकड़े कर उसकी लाश को घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया और शुक्रवार भोर घर से भाग निकला।
विज्ञापन
2 of 5
उधर, शुक्रवार भोर खेत में नवजात के अंग मिलने पर ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुतान मौर्य की पत्नी रेखा से पूछताछ की तो उसने घटना कबूल ली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। संदना थाने से महज एक किलोमीटर दूर हुई वारदात में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार देर शाम को ही पुलिस को इसकी सूचना दे गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 5
संदना के गोपरामऊ मजरा अनोगी निवासी पुतान मौर्य गुरुवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका पत्नी रेखा से विवाद हो गया। पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद तिलमिलाए पुतान ने 20 दिन के मासूम को आरी से रेत दिया। उसने आरी से मासूम के तीन टुकड़े कर दिए और शव डिब्बे में रखकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।
4 of 5
इस बीच भनक लगते ही ग्रामीणों ने संदना थाने में सूचना दी लेकिन थाने से महज एक किमी दूरी पर हुई वारदात के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बच्चे की बीमारी से मौत होने का तर्क देकर पुलिस लोगों को टरकाती रही। उधर, शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में बच्चे के शव के टुकड़े देख राम जीवन ने डीएम व एसपी को इसकी जानकारी दी।
खबर पाकर एसपी सौमित्र यादव, एएसपी व सीओ भी पहुंच गए। पुलिस ने खेत में ही कुछ दूरी पर नीला डिब्बा, बच्चे का सिर व धड़ के अलावा उसके कपड़े बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी की पत्नी रेखा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच कुबूल लिया। उसने बताया कि पति ने शराब पीकर उससे झगड़ा किया। बाद में जब वह और उसकी सास घर में नहीं थी, तभी उसने बेटे की हत्या कर लाश फेंक दी।