एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रंप की यात्रा का दूसरा दिन: 21 तोपों की सलामी, तस्वीरों में देखें हर पल का अपडेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 25 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra

Next Article

और पढ़ें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय दौरे का आज आखिरी दिन है। वो दो दिवसीय भारत दौरे पर अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ आए हैं। ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद वो ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा चले गए। आगरा से वो दिल्ली पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
मंगलवार को सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन पहुंचे, उसके बाद वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे। फिर वो हैदराबाद हाउस पहुंचे। हम आपको तस्वीरों के जरिए बता रहे हैं ट्रंप के यात्रा के आखिरी दिन का पूरा अपडेट।
विज्ञापन

3 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ट्रंप को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ट्रंप को 21 तोपों
की सलामी दी गई।

4 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की अगवानी की।  इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीनों सेनाओं की मिलीजुली टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ट्रंप की पुत्री इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर एवं अनेक अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को महात्मा गांधी की समाधी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने राजघाट में आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा। अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका के लोग एक संप्रभु और अद्भुत भारत के साथ दृढ़ता के साथ खड़े हैं। महान महात्मा गांधी की भी यही सोच थी। यह अद्भुत सम्मान की बात है।'
विज्ञापन

6 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यादगार के तौर पर एक पौधा भी लगाया। वहां उन्हें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भेंट की गई। राजघाट पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। उनके लगाए पौधे की देखभाल यहां पर काम कर रहे विशेष कर्मचारी करेंगे जिस तरह वे दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों के द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : ANI
राजघाट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे। हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय वार्ता शुरू हुई। 

8 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने कहा कि 'हम आपका (डोनाल्ड ट्रंप) और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हैं। मुझे पता है कि आप इन दिनों व्यस्त हैं, फिर भी, आपने भारत की यात्रा के लिए समय निकाला। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।'

9 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद हाउस में कहा, 'पिछले दो दिन, खासकर कल स्टेडियम में, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वहां इतनी तादाद में लोग मौजूद थे शायद मेरे मुकाबले आपके (पीएम मोदी) लिए ज्यादा। 125 हजार लोग वहां मौजूद थे। हर बार जब मैंने आपका उल्लेख किया, तो उन्होंने खुशी जाहिर की। लोग आपको यहां बहुत प्यार करते हैं।'

10 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मेलानिया और मैं भारत की महिमा और भारतीय लोगों की असाधारण उदारता और आदरता से विस्मित हैं। हम आपके गृह राज्य के (पीएम मोदी के) नागरिकों द्वारा किए गए शानदार स्वागत को हमेशा याद रखेंगे। 

11 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
ट्रंप ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने को सहमत हैं। हमने आज अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर सहित दुनिया में बेहतरीन- उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरणों के यूएस डॉलर 3 बिलियन से अधिक की खरीद के लिए भारत के साथ समझौतों के साथ अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया। ये हमारी संयुक्त रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे।'

12 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
पीएम मोदी ने कहा  कि हम 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पार्टनरशिप्स में हैं और इसलिए आज राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने हमारे सम्बंधों को कॉम्प्रिहेन्सिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। आतंक के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आज हमने अपने प्रयासों को और बढ़ाने का निश्चय किया है। 
विज्ञापन

13 of 13
Donald Trump India Visit - फोटो : Ravi Batra
पीएम ने कहा, आज हमारे बीच ड्रग तस्करी, नार्को-आतंकवाद और संगठितत अपराध जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में एक नए मेकैनिज्म पर भी सहमति हुई है। कुछ ही समय पहले स्थापित हमारी स्ट्रैटेजिक एनर्जी पार्टनरशिप सुदृढ़ होती जा रही है। और इस क्षेत्र में आपसी निवेश बढ़ा है। तेल और गैस के लिए अमेरिका भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण स्त्रोत बन गया है। हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें