यदि आप भी किसी सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि उसमें डुअल रियर कैमरा मिले तो चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Itel A44 Air लांच कर दिया है। Itel A44 Air में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का एंड्रॉयड गो एडिशन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में एआई सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक भी है।
विज्ञापन
2 of 5
Itel A44 Air
Itel A44 Air की कीमत
Itel A44 Air की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इसे किसी ऑफाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लशर गोल्ड, एलिजेंट ब्लू और स्लेट ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 100 दिन की वारंटी रिप्लेसमेंट भी मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Itel A44 Air
Itel A44 Air की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.45 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड गो दिया गया है। फोन में Unisoc का क्वॉडकोर SC9832E प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4GHz है।
4 of 5
Itel A44 Air
Itel A44 Air में आपको 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 5 मेगापिक्सल का और दूसरा 0.08 मेगापिक्सल का है।
कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा और इसमें नाइट व पोट्रेट मोड भी है। फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें फेस अनलॉक का भी सपोर्ट है। Itel A44 Air में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, 2400mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन आईटेल ए44 का अपग्रेडेड वर्जन है।