Bag Ke Andar Bhulkar Bhi Na Rakhen Ye Chijen: इन दिनों नौतपा चल रहा है और आसमान से बरसती आग ने आम इंसान का जीना मुहाल कर दिया है। इस रिकॉर्डतोड़ गर्मी और लू के बीच सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उत्तर भारत के अधिकतर जगहों पर तापमान पूरे दिन 40 डिग्री से अधिक रह रहा है। ऐसे में अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग अपनी जरूरत का हर सामान एक ही बैग या सूटकेस में ठूंस लेते हैं।
मगर नौतपा की इस भीषण तपन में बंद बैग के अंदर का तापमान किसी भट्टी जैसा (50 डिग्री से ऊपर) हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको बैग के अंदर भूलकर भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए, वरना कभी भी गंभीर हासदा हो सकता है और आपका पूरा बैग पल भर में आग के ढेर में बदल सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सफर के दौरान किन तीन चीजों से क्या खतरा हो सकता है।