अमृतसर। अमृतसर- चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अब कस्बा ब्यास रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इस संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन की कापी डेरा राधा स्वामी ब्यास में पहुुंच गई है। लेकिन अमृतसर में रेलवे अधिकारियों के पास इस आशय का पत्र नहीं आया है।
अमृतसर से चंडीगढ़ तक जाने वाली अमृतसर- चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टापेज जालंधर और लुधियाना में करने के बाद स्टापेज में भी रोकने की मांग की गई थी। डेरा ब्यास ने रेल मंत्रालय से को लिखा था कि देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु डेरे में पहुंचते हैं इसलिए यहां इंटरसिटी का स्टापेज दिया जाना चाहिए। इसको केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उसका इस संबंध में पत्र डेरा ब्यास में पहुंच गया है।
रविवार को डेरा में हुए सत्संग के दौरान रेल विभाग की ओर से पहुंचे इस पत्र का अनुवाद करके संगत को सुनाया गया है। इस संबंध में अमृतसर रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट बिमल कुमार ने बताया कि अभी तक विभागीय आदेश उनके पास नहीं पहुंचा है। जैसे ही पत्र मिलेगा ट्रेन को ब्यास में स्टापेज दिया जाएगा।
उधर, कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि डेरा प्रबंधकों के पास जो आदेशों की कापी रेवले मंत्रालय की ओर से भेजी गई है उस में यह भी लिखा है कि इस ब्यास में ट्रेन रोकने की व्यवथा पहले छह महीनों के लिए लागू की जाएगी इस के बाद इस समय सीमा को बढ़ाया जाएगा।