अमृतसर। कस्बा वेरका में कुछ लोगों ने जबरन दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सिमरनजीत कौर पत्नी हरभजन सिंह निवासी नजदीक गुरुद्वारा नानकसर ने पुलिस को बताया है कि उनकी सास ने एक दुकान दो लाख रुपये में खरीदी थी। इस दुकान पर केस चल रहा है। आरोपी अमरजीत कौर, रशपाल कौर, हरप्रीत सिंह जज और प्यारा सिंह निवासी वेरका दुकान को जबरदस्ती खाली करवाना चाहते हैं। 30 अप्रैल की शाम को आरोपी उसकी दुकान पर आए और दुकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। दुकान के दरवाजे तोड़ दिए। आरोपी प्यारा सिंह ने उसके कान से सोने की बाली छीन ली और दुकान में रखे पांच सौ रुपये चुरा लिए और दुकान पर कब्जे का प्रयास किया। सूचना मिलने पर थाना वेरका की पुलिस मौके पर पहुंची। कई दिनों तक गणमान्य व्यक्ति समझौते का प्रयास करते रहे। समझौता न होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।