एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुखराज हत्याकांड में दो आरोपी काबू

Amritsar Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमृतसर। डीआईजी बार्डर रेंज परमपाल सिंह ने कहा कि पट्टी के ब्लाक कांग्रेसी नेता सुखराज सिंह की हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों हरचरण सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आपस में भाई हैं। आरोपियों की ओर से प्रयोग में लाई गई .12 बोर की बंदूक की कब्जे में ले ली गई है। आरोपियों का तीसरा भाई सरवण सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि सरवण सिंह की इस हत्याकांड में शामूलियत संबंधी जांच की जा रही है। उन्होंने हत्याकांड में चुनावी रंजिश को नकारते हुए कहा कि दोनों ग्रुपों की पुरानी रंजिश है जिसके चलते सुखराज सिंह की हत्या की गई है। इससे पहले भी 31 जुलाई 2011 को दोनों ग्रुपों में हत्या प्रयास का क्रास मुकदमा सुखराज सिंह और 7 अन्य पर दर्ज किया गया था जबकि सरवण सिंह और उसके सात साथियों को अलग से मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी लाइसेंसी हथियारों को पुलिस की ओर से जब्त किया जा रहा है। क्षेत्र में कुल 12014 लाइसेंसी हथियारों में 6304 लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुखराज सिंह के पिता के पास दो लाइसेंसी हथियार है जिनमें से सिर्फ एक ही जमा करवाया गया है। इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें