एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन लड़कियों को भगाया

Amritsar Updated Tue, 10 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमृतसर। पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़कियों को भगाने के तीन मामले दर्ज किए हैं। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन स्कूल में टीचर है। उसी स्कूल में प्रदीप सिंह भी नौकरी करता है। प्रदीप अपने भाई गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह और रिश्तेदार जसविंदर कौर के साथ मिलकर उसकी बहन को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। जाते समय उनकी बहन घर से हजारों रुपये की रकम, छह तोले सोने के जेवरात और एक एटीएम कार्ड ले गई है। थाना तरसिक्का पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस को बताया है कि उनकी नाबालिग बेटी 31 अगस्त को स्कूल गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। आरोपी हरदयाल सिंह निवासी न्यू हमीदपुरा कालोनी छेहरटा अपने पिता बलकार सिंह, मां और रिश्तेदारों जसपाल सिंह, प्रताप सिंह, दिलबाग सिंह के साथ मिलकर उनकी बेटी को भगा ले गया है। थाना छेहरटा पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सतिंदर कौर निवासी गांव सुल्तानविंड ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर किसी लड़के के साथ भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें