एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कालाझाड़ पुलिस चौकी के सामने दिया धरना

Bathinda Updated Sun, 16 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

संगरूर। भवानीगढ़ के नजदीकी गांव भराज की महिलाओं को कथित तौर पर गालियां निकालने और अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के नेतृत्व में लोगों ने कालाझाड़ पुलिस चौकी के समक्ष रोष धरना दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद लोगों ने धरना उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मिंटू ने कहा कि किसी के साथ बेइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। चाहे इसके लिए बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। यूनियन के खजांची हरमेल सिंह ने कहा कि मजदूरों से हमेशा धक्का होता रहा है, लेकिन अब धक्केशाही को सहन नहीं किया जाएगा। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह, हरमेश सिंह, जगतार सिंह, बिक्कर सिंह, नौजवान भारत सभा के नेता प्रगट सिंह सहित भारी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें