एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक को पीछे से मारी गई थी गोली!

Bathinda Updated Wed, 10 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फरीदकोट। एक सप्ताह पहले गांव चेत सिंह वाला में पंचायत चुनाव के नतीजे को लेकर पैदा हुए बवाल के दौरान मारे गए युवक पर पुलिस इंस्पेक्टर ने पीछे से गोली मारी थी। यह अहम खुलासा मृतक पवित्र सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। गांव चेत सिंह वाला में सरपंच पद को लेकर शिअद से संबंधित दो उम्मीदवारों इंद्रजीत सिंह और परमिंदर सिंह के बीच सीधी टक्कर थी। 3 जुलाई को मतगणना के बाद परमिंदर सिंह को विजयी घोषित करने के बाद घमासान शुरू हो गया था। इस विवाद में पुलिस इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह के गोली चलाने से विरोधी उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह के करीबी रिश्तेदार युवक पवित्र सिंह की मौत हो गई थी। मृतक के पिता लखविंदर सिंह का आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने न तो कोई चेतावनी दी और न ही कोई हवाई फायर किया। नवनिर्वाचित सरपंच के उकसाने पर उसने पवित्र सिंह पर गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि इंद्रजीत सिंह के समर्थकों ने पुलिस व पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था और इसी दौरान इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह के गोली चलाए जाने से युवक की मौत हो गई। युवक के शव का तीन डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि मृतक पवित्र सिंह को गोली पीछे से मारी गई और वह आगे छाती से होकर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें