एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में नर्सिंग छात्राओं समेत सात घायल

Bathinda Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फरीदकोट। गांव बीड़ सिक्खांवाला के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में छह नर्सिंग छात्राओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक छात्रा नवजोत कौर और गाड़ी के चालक कुलविंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्रा के पिता गुरपाल सिंह ने बताया कि सभी लड़कियां कोटकपूरा के बाबा शेख फरीद मेडिकल इंस्टीट्यूट फॉर नर्सिंग में पढ़ती हैं और छुट्टी के बाद जिप्सी से घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ वह फरीदकोट से आ रहे थे। उन्होंने तुरन्त लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें