कोटकपूरा (फरीदकोट)। पुलिस विभाग ने पिछले कुछ माह से बंद थाना सिटी के आउट रीच सेंटर (सांझ केंद्र) को दोबारा चालू कर दिया है। शनिवार को विधायक और सीपीएस मनतार सिंह बराड़ ने केंद्र का कामकाज शुरू करवाया। पुलिस ने अपने विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों को तेजी से निपटाने के लिए सांझ केंद्र खोले हैं। किसी तकनीकी कारण की वजह से कुछ माह पहले कोटकपूरा शहर का केंद्र बंद कर दिया था जिससे लोगों को अपने कामों के लिए 17 किलोमीटर दूर जैतो के सांझ केंद्र में जाना पड़ता था। इस मामले को लेकर चार दिन पहले ही कोटकपूरा विकास मंच ने सीपीएस मनतार सिंह बराड़ से केंद्र को दोबारा चालू करवाने की मांग रखी थी। इस मौके पर कोटकपूरा विकास मंच के प्रधान जयपाल गर्ग, थाना सिटी प्रभारी अंगरेज सिंह, केंद्र इंचार्ज स्वर्ण सिंह, कोटकपूरा विकास मंच के महासचिव अमित शर्मा, एडवोकेट विनोद बंसल, दविंदर कुमार नीटू, कृष्ण सिंगला, सुभाष गोयल, संदीप अरोड़ा, सतपाल गोयल, भूषण मित्तल, राम कुमार गर्ग, लाली सोथा, पप्पू नंबरदार, अमृत जोशी, काला ग्रोवर और कृष्ण शर्मा मौजूद रहे।