एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंकी वैट संशोधन की कापियां

ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 24 Jul 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वैट रिफंड में 13 (1) में संशोधन पर व्यापारियों ने रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। व्यापारियों को हाल ही में सीपीएस केडी भंडारी ने आश्वासन दिया था कि इस टैक्स को वापस लिया जा रहा है लेकिन वीरवार को कई व्यापारियों को नोटिस आने से मामला फिर गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस रिटर्न में उनको रिलेक्स किया जा रहा है लेकिन अगली रिटर्न फाइल 13 (1) के साथ की जाएगी और जुर्माना भी लिया जाएगा।



इसके बाद व्यापारी तबके में रोष फैल गया। वीरवार शाम को होलसेल शुगर एसोसिएशन की तरफ से व्यापारियों ने रोष स्वरूप वैट रिफंड के संशोधन की कापियां फूंकी। व्यापारियों का तर्क था कि सरकार एडवांस टैक्स वसूल रही है, दुकानों में पड़े माल पर ही वैट लिया जा चुका है और उसके सेल होने पर ही वैट रिफंड करना तो सीधा धक्केशाही है।


वीरवार को जालंधर इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स के सदस्य होलसेल शुगर के प्रधान प्रीतम सिंह, महासचिव कृष्ण लाल खंड वाले, रविंदर धीर, गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह बिट्टू समेत कई जत्थेबंदियों के नेताओं ने बस्ती नौ चौक पर वैट रिफंड के संशोधन के रोष स्वरूप इसकी प्रतियां जलाई। धीर ने कहा कि सरकार सूबे से ट्रेडर्स को पूरी तरह से उजाड़ने में तुली हुई है। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। वहीं हैंडटूल एसोसिएशन के प्रधान गुरशरण सिंह ने कहा कि पूरे पंजाब में सरकार के साथ दो-दो हाथ किए जाएंगे। फगवाड़ा में शुक्रवार को प्रदर्शन किया जाएगा, फिर लुधियाना में भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें