एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कनाडा में 17 पंजाबी गिरफ्तार: अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली गिरोह बेनकाब, एशियाई व्यापारियों को बनाते थे निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Wed, 27 May 2026 11:09 AM IST

सार

दबिश के दाैरान पुलिस ने 6 अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, मोबाइल, सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर कुल 106 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस ने एक बड़े संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारतीय और पंजाबी मूल के 17 युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह गिरोह ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडन, ब्रिटिश कोलंबिया और अमेरिका के कैलिफोर्निया तक सक्रिय था तथा पंजाबी और दक्षिण एशियाई व्यापारियों को निशाना बना रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह रेस्तरां मालिकों, ट्रक कंपनियों और कारोबारियों से धमकी देकर वसूली करता था। रकम न देने पर गोलीबारी, आगजनी और हिंसक हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़ी कुल 24 घटनाओं का खुलासा किया है, जिनमें 16 गंभीर हिंसक वारदातें शामिल हैं। कई मामलों में करीब 324 गोलियां चलाए जाने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन


दबिश के दाैरान पुलिस ने 6 अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, मोबाइल, सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर कुल 106 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में इकबाल सिंह भगरिया, आकाशदीप सिंह, रविंदर सिंह, जशनबीर सिंह, दिलावरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, प्रभदीप सोहल, प्रतापबीर घुमन, अजयदीप सिंह, नवरूप सिंह, राजन सिंह, अमृतजोत सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुनीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मोहिंदर सिंह और गौतम गौतम शामिल हैं।

पील क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख निशान दुरैयप्पा ने कहा कि यह गिरोह सीमा पार संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा था और कई एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से इसे तोड़ा गया। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी ने भी छह आरोपियों को आव्रजन नियमों के उल्लंघन के तहत हिरासत में लिया है, जिनके भारत निर्वासन की संभावना जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें