थाने से चार किलोमीटर दूरी पर थे आरोपी, मोगा पुलिस ने उठाया लुधियाना पुलिस को पता तक नहीं
क्रासर
पुलिस कमिश्नर ने थाना मेहरबान के एसएचओ का किया तबादला
मोगा पुलिस के बड़े अप्रेशन से पूरी तरह से बेखबर रही लुधियाना पुलिस
विकास मल्होत्रा
लुधियाना। आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा, रविंदर गोसाईं और पादरी सुल्तान मसीह सहित छत हत्याओं के मामले में मोगा पुलिस ने एक बड़ा अप्रेशन कर लुधियाना के थाना मेहरबान से करीब चार किलोमीटर दूर गांव चूहड़वाल से शूटर रमनदीप सिंह उर्फ रमन कैनेडियन को उठा कर ले गई और पुलिस पुलिस को इसका पता तक नही ंचला। इतना ही नहीं जब रमनदीप के परिवार वाले देर शाम थाने में रमनदीप के अगवा होने की शिकायत देने आए तो उस समय भी पुलिस शिकायत लिखने के लिए तैयार हो गई और अगवा हुए नौजवान के परिजनों को थाने बुलाया। आरोपी को गिरफ्तार कर जब पुलिस ने मोगा में जाकर उसकी गिरफ्तारी डाली तो लुधियाना पुलिस को इसकी खबर मिली। गुस्से में आए पुलिस कमिश्नर ने थाना मेहरबान के एसएचओ को बदल कर उनकी जगह इंस्पेक्टर जरनैल सिंह को थाने का प्रभार सौंप दिया।
लुधियाना में जनवरी से अब तक हिंदु नेता अमित शर्मा, 15 जुलाई को सुल्तान मसीह और 17 अक्तूबर को आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दावे के अनुसार आरोपी रमनदीप सिंह का बड़ा हाथ है। उसी ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।यह आरोपी लंबे समय से थाना मेहरबान से चार किलोमीटर दूर गांव चूहड़वाल का रहने वाला है। पुलिस ने इसके घर के पास आरोपियों की तलाश और ईनाम वाले पोस्टर भी लगाए थे, लेकिन इसके बावजूद लुधियाना पुलिस और खुफिया विभाग आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सका। अब मोगा पुलिस की तरफ से गिरफ्तार कर इन हत्याकांडों का खुलासा किया जा चुका है। जिसके बाद लुधियाना पुलिस की उच्चाधिकारी सामने काफी किरकिरी हो रही है।
कनाडा से था प्रभावित इसलिए ना रखा रमन कैनेडियन
अलग अलग हत्याकांडों में मोगा पुलिस ने गांव चूहड़वाल के जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह कनाडा से काफी प्रभावित था। इसी कारण उसने फेसबुक प अपने नाम की आईडी भी रमन कैनेडियन के नाम की बनाई हुई थी। पुलिस का दावा है कि इसी आईडी के जारिए रमन कनाडा में बैठे गर्मख्याली के संपर्क में आया था। वह संत ढडरिया वाले के दीवान में भी जाता था और उसके विचार भी गर्मख्याली वाले थे। रमन के कमरे में भी जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो लगी हुई है।
रमन के आईफोन में दबे है कई राज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रमन कैनेडियन को एपल का फोन भी विदेश से ही किसी से आया था। इसी फोन के जरिए वह फेसबुक और वाट्सअप चलाता था। पुलिस ने कहा कि उसकी फेसबुक आईडी से पुलिस को काफी कुछ मिला है। रमन ज्यादातर विदेशी फोन वाट्सअप के जरिए ही करता था।
--विकास मल्होत्रा, 9 नवंबर