एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर लगाई इंसाफ की गुहार

Mohali Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। फेज-6 स्थित गुुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह के बाहर सोमवार शाम एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शहर के हर उम्र हर वर्ग के लोग शामिल हुए। मार्च के जरिए लोगों ने दो साल पहले सड़क हादसे में मारे गए गगनदीप सिंह बैंस के कातिलों को पकड़ने की अपील की। कैंडल मार्च शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ फेज-1 स्थित डीसी ऑफिस के पास संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मृतक के पिता गुरबक्श सिंह बैंस ने बताया कि गगनदीप सिंह बैंस थापर यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। पुलिस के मुताबिक सितंबर 2010 में जब वह दोस्तों के साथ राजपुरा जा रहा था, तो राजपुरा वाईपास पर कार दुर्घटना में गगन और उसके साथी गौरव वर्मा की मौत हो गई। इसके बाद डीआईजी क्राइम ब्रांच कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इस मामले की पड़ताल की, जिसमें उन्होंने पुलिस की रिपोर्ट पर कई सवाल खड़ किए। वहीं, हाईकोर्ट भी इस मामले धारा 302 लगाने के आदेश जारी कर चुका है। लेकिन अभी तक राजपुरा पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। गगनदीप के परिजनों के मुताबिक इस मामले में जो लोग आरोपी हैं उनमें से एक विदेश चला गया, जबकि कुछ भागने की तैयारी में हैं। कैंडल मार्च गगनदीप सिंह के पिता गुरबक्श की अगुवाई में निकाला गया। मार्च में पूर्व पार्षद आरपी शर्मा, जीकेे नंदा, हरदीप सिंह बठलाना, जरनैल सिंह क्रांति, सुखदेव सिंह मांगट, जगीर सिंह लालिया, पीआर मान, मनजीत भल्ला, सतबीर धनोआ, बलविंदर सिंह कुंभड़ा समेत कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें