बनूड़। पानी और बिजली की समस्या से दुखी होकर शुक्रवार रात बनूड शहर के लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगाकर रखा। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग और नगर काउंसिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साढे़ नौ बजे लोग गुगा माढ़ी चौक पर आए गए और सड़क के सेंटर में बैठ गए। उनके ऐसा करने से सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग र्गइं। इस मौके पर पार्षद नीलम रानी, जगदीश काला, सुनीता पासी, कांग्रेस शहरी प्रधान कुलविंदर सिंह भोला, जनवादी सभा के नेता अवतार सिंह भी शामिल थे।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि शहर के अधिकतर टयूबवैल बंद पड़े हैं। बिजली का भी बुरा हाल है। लेकिन इसके बाद भी लोग काउंसिल ध्यान नहीं दे रही है। बनूड़ के थाना प्रभारी गुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। इस मौके उन्होंने लोगों को बिजली और पानी की समस्या हल करवाने के लिए संबंधित विभागों से बात की। लोगों को विश्वास दिलवाया कि उनकी समस्या हल कर दी जाएगी, जिसके बाद लोग सड़क से हटे। इस दौरान लोगों ने कहा कि दोबारा ऐसी स्थिति बनी तो लोग दोबारा फिर सड़क पर आ जाएंगे।
फोटो कैप्शन
गुगा माड़ी चौक पर जाम लगाते लोग।