एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अनुराग अग्रवाल बने एमआईए के नए प्रेसिडेंट

Mohali Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। शहर के उद्यमियों के संगठन मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में बने टकराव के आसार ऐन मौके पर टल गए। एसोसिएशन के पूर्व प्रधानों और कुछ सीनियर मेंबरों के दखल के बाद शुक्रवार दोपहर संगठन के दोनों गुटों के बीच सहमति बन गई और चुनाव टल गए। साढ़े तीन बजे एजीएम रखी गई थी, उसके चंद मिनट पहले ही सहमति बनी। जिसके बाद निवर्तमान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग अग्रवाल को नया प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईए की एजीएम दोपहर साढ़े तीन बजे होनी थी। यहां हर साल सर्वसम्मति से ही प्रधान चुने जाने की परंपरा रही है। पर वीरवार को दोनों गुटों में विवाद हो गया था। किसी ने अनुराग अग्रवाल के खिलाफ जाली आईडी से मेल भेज दी। जिसकी शिकायत उन्होंने स्टेट साइबर क्राइम सेल में की। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर वादे के मुताबिक उन्हें प्रधान न बनाया गया तो वह चुनाव कराएंगे। इसके चलते दोपहर से ही एमआईए में माहौल काफी गर्म था, दोनों गुट बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे। एजीएम शुरू होने के ऐन पहले अनुराग गुट और निवर्तमान केएस माहल के गुट के बीच पांच-पांच पद लेने पर सहमति बन गई।
शांतिपूर्ण माहौल में एजीएम शुरू हुई और माहल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। जिसके बाद अनुराग अग्रवाल को प्रधान बनाए जाने की घोषणा की गई। पर इसी बीच महासचिव पद पर विवाद हो गया। अनुराग गुट इस पद पर अपना सदस्य नियुक्त करना चाहता था। जबकि, माहल गुट ने निवर्तमान महासचिव आरपी सिंह को बनाने का फैसला किया था। जिस पर पहले सहमति भी हो गई थी। इसे लेकर बंद कमरे में दोनों गुटों के बीच कुछ मिनट तक काफी बहस हुई। उसके बाद विवाद सुलझ गया और आरपी सिंह को महासचिव बना दिया गया। एमआईए की इस एजीएम में बड़ी संख्या में मेंबर शामिल हुए।
विज्ञापन


-- बॉक्स
एमआईए की नई टीम
प्रेसिडेंट - अनुराग अग्रवाल
जनरल सेक्रेटरी - आरपी सिंह
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - आरएस निब्बर
वाइस प्रेसिडेंट - योगेश सागर
ज्वाइंट सेक्रेटरी - संजीव वशिष्ठ
फाइनांस सेक्रेटरी - एचएस सचदेवा
एग्जीक्यूटिव मेंबर - खुशदीप सेठी
एग्जीक्यूटिव मेंबर - एसके भूटानी
एग्जीक्यूटिव मेंबर - आईएस छाबड़ा
एग्जीक्यूटिव मेंबर - केएस माहल (पास्ट प्रेसिडेंट)
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें