एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकारी स्कूल को मिली तीन लाख रुपये की ग्रांट

Mohali Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। अकाली-भाजपा सरकार ने राज्य में विकास की गति पर लगाम लगा दी है। अगर केंद्र सरकार से पंजाब को विकास के लिए फंड न मिले तो राज्य के सभी विकास प्रोजेक्ट ठप हो जाएंगे। यह बात सांसद रवनीत सिंह बिट्टू् ने शनिवार को फेज—3बी2 के सरकारी प्राइमरी स्कूल विकास कार्यों के लिए ग्रांटों की चैक बांटते हुए कही। इस दौरान उन्होंने तीन लाख रुपये की ग्रांट विकास कार्यों के लिए दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैक बांटने की मुहिम के बारे में बिट्टूू ने बताया कि हलके में ग्रंाटों की कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास में किसी किस्म की रुकावट पैदा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकारी प्राइमरी स्कूल के लिए जगह पंजाब के स्व. मुख्यमंत्री बेअंत सिंह द्वारा मुहैया करवाई गई थी। इस स्कूल के निर्माण पर जितना भी खर्च हुआ है वह केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। केंद्र सरकार देश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
विधायक सिद्धू ने कहा कि हलके में ग्रंाट बांटने के लिए वह सांसद बिट्टूू और केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी के कोटे में से फंड लाकर स्कूलों में देंगे। समागम के दौरान इलाका निवासियों ने स्कूल के ग्राउंड की हालात बारे में भी बताया। इस मौके पर इंदरजीत खोखर, अमरीक सिंह भट्टी, तिलक राज शर्मा, हरकेश शर्मा, दलबीर सिंह, अश्वनी आशू, डीएस चंदोक, हरजोत शाह, नरपिंदर रंगी, रविंदर लिंकी, मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम शर्मा और एसएस सोंधी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें