एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तर्ज पर 23 सेक्टरों में बांटा जाएगा डेराबस्सी

Mohali Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डेराबस्सी। शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए नगर परिषद ने डेराबस्सी को चंडीगढ़ की तर्ज पर 23 सेक्टरों में बांटने की योजना तैयार की है। इसके लिए नगर परिषद ने एक निजी एजेंसी से सर्वे कराना शुरू कर दिया है। योजना के मुताबिक यह सेक्टर गांव भांखरपुर से शुरू किए जाएंगे। रेलवे फाटक के पार पांच ग्रामी वाले गांवों की ओर अंतिम सेक्टर बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में शहर की हद बढ़ने पर सेक्टरों का विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए शहर को सेक्टरों में बांटने की योजना नगर परिषद ने बनाई थी। योजना के प्रस्ताव को पिछले दिनों नगर परिषद पार्षदों की मासिक बैठक में पारित कर दिया गया। प्रस्ताव में निजी एजेंसी से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। सर्वे के प्रस्ताव को स्थानीय निकाय विभाग से मंजूरी मिलने के बाद निजी एजेंसी ने सर्वे शुरू कर दिया है।
डेराबस्सी में 13 वार्ड हैं, लेकिन यह वार्ड राजनीतिक जोड़-तोड़ से प्रेरित होते हैं। इस कारण शहर का विकास नहीं हो पाता है। वार्डों में शहर की कोई गली किसी वार्ड में जुड़ती है, तो कोई आधी गली दूसरे वार्ड में आ जाती है। इसी तरह कई जगह ऐसी हैं, जहां आमने-सामने घर अलग-अलग वार्डों में बंटे हुए हैं। जिससे शहर का योजनाबद्व विकास करने में परेशानी आती है। वार्डों के हिसाब से बाहर से आने वाले व्यक्ति को शहर में किसी भी जगह पहुंचने में परेशानी होती है। सेक्टर के बनने के बाद, जहां शहर का योजनाबद्ध विकास होगा, वहीं सेक्टरों के पूरे नक्शे एवं मकान नंबरों का पूरा ब्योरा प्रकाशित किया जाएगा। जिससे कोई भी व्यक्ति को ज्यादा भटकना न पड़े।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक गांव भांखरपुर को सेक्टर एक बनाया जाएगा। इसके बाद त्रिवेदी कैंप, मुबारिकपुर से आगे वाले गांवों एवं क्षेत्र को क्रमवार सेक्टरों में बांटा जाएगा। शहर में अलग-अलग मोहल्लों को भी किसी भी सेक्टर में ए, बी, सी, डी में बांटा जाएगा, ताकि हरेक जगह पहुंचने में दिक्कत न आए।

नप की हद में शामिल गांव भी होंगे सेक्टरों में शामिल
विधानसभा चुनावों से पहले नगर परिषद की हद में 14 गांव पहले एवं बाद में एक अन्य गांव जनेतपुर को शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर स्थानीय निकाय विभाग के पास भेजा है। नोटिफिकेशन का इंतजार है। नप की ओर से सेक्टरों के सर्वे में पंद्रह गांव शामिल किए गए हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान हरजिंदर सिंह रंगी ने बताया कि नगर परिषद में 15 गांव शामिल करने के नोटिफिकेशन का इंतजार है। सर्वे भावी योजना के मुताबिक कराया जा रहा है। सर्वे पूरा तैयार होने के बाद सेक्टरों में बांट कर शहर का योजनाबद्ध विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें