मोहाली। ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में नौंवीं नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसका विषय था सप्लाई चेन मैनेजमेंट में उभरती चुनौनितयां, फायदे और मुश्किलें। कांफ्रेंस में सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़े तमाम मुद्दों पर माहिरों ने विचार रखे। ऑटो कंपोनेंट्स के सीएमडी अशोक मेहता मुख्य मेहमान और पनसप के एमडी एमएस नारंग खास मेहमान थे।
मेहता ने कहा कि आज व्यापार सिर्फ उत्पादन और मार्केटिंग के साथ बढ़ाया या आकर्षित नहीं किया जा सकता। प्रभावशाली होकर ही किया जा सकता है। इस नई तकनीक से व्यापार जगत में नई क्रंाति पैदा की जा सकती है। नांरग ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट की जरूरत पर बोलते हुए कहा कि अगर डिमांड बढ़ती है तो कुदरती तौर पर सप्लाई चेन कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है। सो इस विषय पर विस्तार सहित जानकारी रखना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। वहीं, टेक्नोलॉजी भी इस पर अपना असर छोड़ती है।
कांफ्रेंस में व्यापार जगत व शिक्षा संस्थानों के लोगों द्वारा कुल 45 पेपर प्रस्तुत किए गए। तकनीकी सेशन की प्रधानगी सीजीआई के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी कुमार और जीजेआईएमटी के डॉ. एएन गर्ग व डॉ. आरपी गुप्ता ने की। ज्ञान ज्योति के चेयरमैन जेएस बेदी ने सोविनियर रिलीज किया। ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विमल अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।