चंडीगढ़। प्री मैच्योर बच्ची के जन्म के बाद से उसकी खराब हालत के चलते मानसिक तनाव में आई 26 वर्षीय महिला ने जीएमसीएच-32 की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के समय महिला की 15 दिन बेटी अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे मोहाली गांव निवासी 26 वर्षीय रेहाना ने जीएमसीएच-32 की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अचानक किसी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर भागे। पास जाकर देखा तो रेहाना बुरी तरह जख्मी हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेहाना का पति आजाद कैटरिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उनको पहले से एक बेटा है और हाल ही में प्री-मेच्योर बच्ची होने के बाद से रेहाना मानसिक तनाव में थी।
-----
सेक्टर 34 थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।