एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शराबी युवकों ने युवती के फ्रेंड को पीटा

Mohali Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। शहर के फेज-3-5 के लाइट प्वाइंट पर सोमवार को एक युवती को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते पांच -छह युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मौके पर जमा लोगाें ने उन युवकाें को रोका। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी एक युवती अपने फ्रेंड के साथ फेज-3बी2 स्थित डॉमिनॉस पिज्जा में आई थी। रात करीब 8 बजे अपने फ्रेंड के साथ बाइक पर वापस जा रही थी। तभी दो बाइकों पर आए युवकों ने उन्हें 3-5 के लाइट प्वाइंट पर घेर लिया और युवती के फ्रेंड को बुरी तरह पीटने लगे। बताते हैं सभी युवक शराब के नशे में थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें रोका तो उन्होंने उनसे भी हाथापाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकाें को काबू कर लिया। बाकी फरार हो गए। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उन्हें थाना फेज-1 पहुंचाया गया। पुलिस केमुताबिकएक तरफा प्यार के मामले में एक युवक और उसके दोस्तों ने युवती के फ्रेंड पर हमला किया। युवती के परिजनाें को बुलाकर उसको उनके हवाले कर दिया गया। जख्मी युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें