एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुर आसरा ट्रस्ट में रहने वाले बच्चों संग लोहड़ी मनाई

Mohali Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। खालसा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज के विद्यार्थियों ने शनिवार को गुर आसरा ट्रस्ट में रहने वाले बच्चों संग लोहड़ी मनाई। इस दौरान संस्था में रहने वाले 60 के करीब बच्चे लोहड़ी मनाने के लिए कॉलेज पहुंचे। कार्यक्रम के शुरू में लोहड़ी जलाई गई। इसके बाद सभ्याचारक प्रोग्राम शुरू हुआ। इसमें पहले कॉलेज और फिर संस्था में रहने वाले विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। संस्था में रहने वाले बच्चों द्वारा पेश किए भंगड़े को सभी ने पसंद किया। प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने बच्चों को गिफ्ट और मिठाईयां बांटीं। उन्होंने कहा कि समारोह के माध्यम से कोशिश यहीं थी कि हरेक के चेहरे पर मुस्कराहट लाई जा सकें। साथ ही एक बढ़िया समाज का निर्माण किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें