एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एलिमेंट्री स्कूलों में अब बीएड से नहीं बनेगी बात

Mohali Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। जिले के एमिमेंट्री स्कूल में पढ़ा रहे बीएड टीचरों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने तय किया है कि ऐेसे टीचरों को अब स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से स्पेशल कोर्स करना होगा। इस दौरान उन्हें कोर्स पर आने वाला खर्च भी उन्हें खुद उठाना होगा। साथ ही कोर्स पूरा करने के बाद शिक्षा विभाग को सूचित करना होगा। जिसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इस फैसले को तुंरत प्रभाव से लागू कर दिया है। विभाग के यह आदेश स्कूलों में भरती कि ए नए टीचरों पर भी लागू होंगे। विभाग के मुताबिक उनके नियुक्ति पत्र में भी इस बारे में साफ शब्दों में लिखा गया था। विभाग के अधिकारियों यह कोर्स छह महीने का होगा। कोर्स जल्दी से जल्दी टीचरों को शुरू करना होगा। इसके अलावा विभाग ने डीईओ को आदेश दिए हैं कि वह सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को इस बारे में सूचित करें। साथ ही रिकॉर्ड तैयार कोर्स करने वाले टीचरों का रिकॉर्ड तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बॉक्स
हेल्पबुक की हेल्प होगी बंद, किताबों से होगी तैयारी
शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों की जांच में सामने आया कि कई स्कूलों में टीचरों द्वारा बच्चों को हेल्पबुक से पढ़ाई कराई जाती है। जिससे बच्चों को उक्त विषयों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे बच्चों का ज्ञान भी अधूरा रहता है। विभाग ने साफ किया है कि अब स्कूलों में हेल्पबुक की सहायता नहीं ली जाएगी। केवल किताबों से ही बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें