एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीस जून तक पूरा होगा जीरकपुर बस टर्मिनस

Mohali Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। जिले में चल रहे विकास कार्यों में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी विकास कार्यों का समय पर पूरा होना और स्तरीय होना यकीनी बनाएं। यह हिदायत डीसी टीपीएस सिद्धू ने नगर निगम भवन में बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर काउंसिलों और पंचायतों के ईओ को निर्देश दिए कि शहरों को हरा-भरा बनाएं, पार्कों की सुंदरता, स्ट्रीट लाइट और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए योजना तैयार करके दें। ताकि जल्द उसे अमलीजामा पहनाया जा सके। कहीं भी नाजायज कब्जा होता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इमारतों पर नाजायज होर्डिंग, पोस्टर आदि हटाने को मुहिम चलाई जाए। कोई दोबारा ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। नेशनल हाईवे के किनारे रेहड़ियां हटाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में बन रहा बस टर्मिनस तीस जून तक पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, उन्हें सड़क के किनारे नहीं खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि फंड के इस्तेमाल के सर्टिफिकेट दें, ताकि दूसरी किस्त भेजी जा सके। बैठक में एडीसी प्रवीन कुमार थिंद, एसडीएम लखमीर सिंह व इंदरजीत कौर कंग, असिस्टेंट कमिश्नर अमरवीर कौर भुल्लर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें