एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गमाडा की कार्रवाई पर भड़के दुकानदार

Mohali Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। फेज-9 मार्केट में मंगलवार दोपहर गमाडा की कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल रहा। गमाडा ने दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से लगाए होर्डिंग और बोर्ड हटाए। साथ ही अवैध तरीके से किए गए निर्माण को भी गिराया। इसके विरोध में दुकानदारों ने फेज-9 से पीसीए की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगाया और सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया। इन गतिविधियों से आम लोग करीब एक घंटा परेशान रहे। इसके बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमाडा की टीम उच्च अधिकारियों की अगुवाई में मंगलवार सुबह करीब पौने 11 बजे फेज-9 मार्केट पहुंची और मार्केट के बाहरी साइड स्थित बूथों पर लगे होर्डिंग और बोर्ड को जेसीबी मशीनों से गिराया। करीब 60 दुकानों के बाहर इस तरह की कार्रवाई की गई और अवैध तरीके से किए गए निर्माण भी ढहाए गए। इसके अलावा होटलों और बाहर तंदूर लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
इसी बीच दुकानदारों ने एकत्र होकर विरोध शुरू कर दिया। पूर्व पार्षद प्रकाशवती भी दुकादारों के समर्थन में आ गई। दोपहर 12 बजे दुकानदारों ने गमाडा द्वारा गिराए गए होर्डिंग व बोर्ड उठाकर पीसीए जाने वाली सड़क के बीच में रखकर जाम लगाया। साथ ही बेकार टायरों को आग लगाकर राज्य सरकार व गमाडा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों तरफ से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। बाद में डीएसपी सिटी-2 अजिंदर सिंह ने दुकानदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोपहर करीब सवा एक बजे आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


बिना नोटिस दिए छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई!
फेज-9 के दुकानदार मनोज वर्मा ने बताया कि गमाडा द्वारा की गई यह कार्रवाई बिल्कुल गलत थी। दुकानदारों को गमाडा द्वारा कोई नोटिस तक नहीं दिए गए। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। गमाडा ने सिर्फ छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया। मार्केट के बैक साइड स्थित बूथों में सभी दुकानदारों पर कार्रवाई की गई, जबकि बैंक के एटीएम पर लगे बोर्ड को हाथ तक नहीं लगाया गया। नियमों के मुताबिक, वह भी गलत है। वहीं, गमाडा अधिकारी इस कार्रवाई को बिल्कुल सही बता रहे हैं।

एटीम में पैसे डालने आई गाड़ी भी फंसी जाम में
फेज-9 की मार्केट स्थित प्राइवेट बैंक की एटीएम में पैसे डालने आई मशीन भी जाम में फंस गई। इस दौरान गाड़ी में आए बैंक अधिकारी गाड़ी में बैठकर जाम खुलने का इंतजार कर रहे। वहीं, जाम के दौरान दुकानदारों ने आटो चालक के साथ हाथपाई भी की। इसके अलावा दुकानदारों की आपस में भी नोकझोंक हुई।

अब पेरीफेरी एरिया में होगी कार्रवाई
गमाडा ने नाजायज कब्जे हटाने के लिए पूरा एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत आने वाले दिनों में गमाडा द्वारा पेरीफेरी एरिया में कार्रवाई की जाएगी। इन इलाकों की सर्वे रिपोर्ट गमाडा तक पहुंच गई है और अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें