मोहाली। जिले के विभिन्न स्कूलों में रविवार को पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस आयोजित किया गया। परीक्षा काफी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सेंटरों के बाहर पुलिस का मजबूत पहरा था। परीक्षा सेंटर के सौ मीटर के घेरे में आवेदकों के पेरेंट्स, रिश्तेदारों व आम जनता के आने जाने पर पूरी तरह रोक थी। परीक्षा केंद्रो की औचक जांच भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई। दो सेशन में परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के लिए शिशु निकेतन स्कूल, शॉस्त्री मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत ईशर सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-7, रतन प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज सोहाना, पैरागॉन सीनिर सेकेंडरी स्कूल-69 व 71, लारेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फेज-3 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल्डन बेल स्मार्ट पब्लिक स्कूल, जैम पब्लिक स्कूल फेज-3बी2, डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व बीएसएच आर्य हाई स्कूल सोहाना शामिल है। हर स्कूल में जगह के हिसाब से विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे। परीक्षा सेंटर के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए । इसके चलते परीक्षा केंद्रो के बाहर नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों के रोल नंबर डिस्पले किए गए थे। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी एक-एक करके आवेदकों को परीक्षा केंद्र में लेकर गए। लारेंस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वीना मल्होत्रा ने बताया कि दो सेशन में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह के सेशन में एक हजार व शाम के सेशन में करीब एक हजर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए पूरे पंजाब से विद्यार्थी आए हुए थे।